छत्तीसगढ़

75 वर्ष के हुए छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, जन्मदिन पर लगा बधाई देने वालों का तांता

प्रदेश की सेवा करेंगे और उन्हें जो कृषि विभाग का दायित्व दिया गया है उसे लेकर भी भी किसानों के हित में लगातार कार्य करते रहेंगे

AINS NEWS…दुर्ग जिले में जन जन के लोकप्रिय नेता व छत्तीसगढ़ के गृह और कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू का आज अवतरण दिवस है, इस मौके पर क्षेत्र की जनता और उनके समर्थकों ने बड़ी संख्या में उनके बंगले पहुंचकर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, दुर्ग लोकसभा के पूर्व सांसद व वर्तमान में प्रदेश के गृहमंत्री अपनी सरलता के लिए प्रदेश भर में जाने जाते हैं, उनके जन्मदिवस को खास बनाने उनके चाहने वाले और उन्हें पसंद करने वाले लोग बड़ी संख्या में राजधानी रायपुर में उनके निवास पहुंचे और उन्हें फूलों की माला और गुलदस्ते के साथ उनके जन्म दिवस की बधाई दी,

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने जन्मदिवस पर कहा कि वे सतत प्रदेश की सेवा करेंगे और उन्हें जो कृषि विभाग का दायित्व दिया गया है उसे लेकर भी भी किसानों के हित में लगातार कार्य करते रहेंगे

 

Related Articles

Back to top button