छत्तीसगढ़

केसकाल ब्लॉक के समस्त स्कूलों में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर संदेश

मानव श्रृंगला बनाकर व मुख्य सड़क मार्ग पर जनजागरुकता जुलूस निकालकर नगर व क्षेत्र वासियों को मतदान के प्रति  संदेश दिया गया

के .शशिधरण.. केसकाल
AINS NEWS…कलेक्टर जिला कोंडागांव के निर्देश में केसकाल ब्लॉक के समस्त स्कूलों में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर संदेश दिया गया इस मौके पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केसकाल के बच्चो द्वारा रैली निकाली गई और जनमानस को मतदान के प्रति जागरूक किया गया, इस अभियान के तहत केसकाल कन्या हाई स्कूल, बालक हाई स्कूल सहित बहीगांव स्कूल सहित क्षेत्र के सभी विद्यालयों के  बच्चों के ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर जन मानस को संदेश दिया गया , केसकाल कन्या विद्यालय के बच्चों द्वारा स्कूल परिसर में मानव श्रृंगला बनाकर व मुख्य सड़क मार्ग पर जनजागरुकता जुलूस निकालकर नगर व क्षेत्र वासियों को मतदान के प्रति  संदेश दिया गया,  इस अभियान में स्थानीय एसडीएम, अधिकारी गण, स्कूल के प्राचार्या,  शिक्षिक एवं  नागरिक गण उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button