स्वतंत्रता दिवस के दिन बड़ी सफ़लता, विस्फोटक पदार्थ के साथ 4 नक्सली को दंतेवाड़ा पुलिस ने किया गिरफ़्तार
माओवादियों के साथ 25 किलो विस्फोटक बारूद और लगभग 84 हज़ार रुपए कैश बरामद

AINS NEWS…दंतेवाड़ा जिला पुलिस को स्वतंत्रता दिवस के दिन बड़ी सफ़लता हाथ लगी, सीआरपीएफ 231 बटालियन की सूचना पर स्वतंत्रता दिवस के दिन देर शाम 04 माओवादी को गिरफ़्तार किया गया, माओवादियों के साथ 25 किलो विस्फोटक बारूद और लगभग 84 हज़ार रुपए कैश के साथ बीजापुर जिले के तीनो माओवादी सुभाष कड़ती, मनोज ओयामी, रमेश ओयाम को गिरफ़्तार किया। गिरफ़्तार माओवादियों ने बताया विस्फोटक पदार्थ हैदराबाद से बीजापुर थाना मिरतुर ले जा रहे थे साथ ही यह भी सूचना दिया कि बीजापुर के माओवादी कैडर शंकर मड़कम के कहने पर हैदराबाद से बस्तर लाया जा रहा था विस्फोटक पदार्थ । दन्तेवाड़ा रेंज उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, उप पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ विकास कठेरिया, पुलिस अधीक्षक गौरव राय ,सीआरपीएफ कमाण्डेड 231बटालियन सुरेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन, एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राहुल उईके के निर्देशन में जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत यह सफलता हाथ लगी हैं । संदेहियों से बारिकी से पूछताछ करने पर डीकेएमएस सदस्य होना बताये, साथ ही सभी लगभग 02-03 वर्षो से नक्सल माओवादी संगठन में कार्य कर रहे थे एवं पास में रखे कुल 25 किलो विस्फोटक सामाग्री से पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने के नियत से हैदराबाद से लेकर आना बताने पर सुरक्षार्थ पुलिस हिरासत में लिया जाकर थाना दन्तेवाड़ा में अपराध दर्ज़ किया।





