छत्तीसगढ़

छात्रा के ऊपर सीलिंग फैन गिरा, बीएससी माइक्रो बायलॉजी फर्स्ट ईयर की छात्रा सुरभि साहू घायल हुई

पंखे के रॉड में पूरी तरह से जंग लग चुका है और वह हत्थे से उखड़ गया, जिस कारण हादसा हुआ।

AINS BILASPUR…शनिवार को बिलासपुर के शासकीय बिलासा कन्या महाविद्यालय यानी जीडीसी कॉलेज में कक्षा में बैठी छात्रा के ऊपर सीलिंग फैन गिर गया। इस घटना बीएससी माइक्रो बायलॉजी फर्स्ट ईयर की छात्रा सुरभि साहू घायल हुई है। ठंड का मौसम होने के बावजूद छत से लटक रहा फैन चल रहा था, बताते हैं इसी दौरान फैन में स्पार्क हुआ और फैन छात्रा के डेस्क के ऊपर आ गिरा। बिलासपुर के कन्या महाविद्यालय में सुरक्षा इंतजाम किस तरह लचर है यह इस घटना ने उजागर कर दिया। चलती कक्षा में सीलिंग फैन का गिरना बता रहा है कि यहां छात्राओं की जिंदगी से किस तरह से खिलवाड़ किया जा रहा है।

इधर हादसे में घायल हुई छात्रा को आनन-फानन में घर भेज दिया गया और मीडिया से भी बात छुपाने की कोशिश की गई, लेकिन मामला दब न सका। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि पंखे के रॉड में पूरी तरह से जंग लग चुका है और वह हत्थे से उखड़ गया, जिस कारण हादसा हुआ। क्लास में सीलिंग फैन के गिर जाने से छात्राओं में दहशत है।

 

Related Articles

Back to top button