झूम के आया कांवड़ियों का दल , केशकाल विधायक सन्तराम नेताम ने किया ऐतिहासिक स्वागत
सभी कांवड़ियों के लिए विशेष जलपान की व्यवस्था भी की गई, जिसे एक एक कर कांवड़ियों को वितरण किया गया

AINS NEWS केसकाल ……सावन के आखरी सोमवार कांवड़ियों का दल सुबह से नगर में पहुंचने लगा था, जहां नगर के चौक चौराहों में जलपान गरम पानी की व्यवस्था लोगो ने की , वही केशकाल नगर के बस स्टैंड में केशकाल विधान सभा के विधायक सन्तराम नेताम ने अपने कार्यकर्ताओ के साथ पहुँच सिंगऋषि सिहावा से जल लेकर पहुंचे कांवड़ियों का स्वागत आतिशबाजी के साथ किया। इसके बाद सभी कांवड़ियों के लिए विशेष जलपान की व्यवस्था भी की गई, जिसे एक एक कर कांवड़ियों को वितरण किया गया, कांवड़ियों का दल बोल बम के जयकारे लगाते नगर के विभिन्न चौराहों से होते हुए शिव के पॉवन धाम गोब्राहीन पहुचे , जहां कांवड़ियों ने कतार बध्द होकर शिवलिंग में जलाभिषेक किया, ग्राम गोब्राहीन के जनप्रतिनिधियों व समितियों द्वरा आये कांवड़ियों हेतु भोजन व जलपान की व्यवस्था की गई। केशकाल विधायक सन्तराम नेताम सहित कार्यकर्ताओ ने भी जगह जगह पर जोशीला स्वागत किया।





