RAIPUR

रायपुर के उरला में Porwal Tar Products फैक्ट्री में दूसरी बार लगी आग, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल?

संबंधित विभाग मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करेंगे या नहीं?

AINS NEWS… रायपुर राजधानी के इंडस्ट्रियल एरिया उरला में स्थित Porwal Tar Products फैक्ट्री में दूसरी बार आग लगने की घटना सामने आई है। बार-बार आग लगने की घटना के बाद फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था और मजदूरों की जान पर खतरे को लेकर सवाल उठ रहे हैं?

आरोप लगाए जा रहे हैं, कि पहली घटना के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए। वहीं, संबंधित विभागों की जांच और निगरानी को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

अब सवाल यह है कि फैक्ट्री में आग लगने की घटनाएं बार-बार क्यों हो रही हैं? क्या यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं? संबंधित विभाग मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करेंगे या नहीं?

 

Related Articles

Back to top button