छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में रोहिंगिया एवं बांग्लादेशी मुसलमानों को बसा रही है। भुपेश सरकार

पुलिस के सरंक्षण व सवर्धन में अपराधियों का गैंगवार चल रहा है।

रायपुर (AINS) : भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ी छत्तीसगढ़िया की बात करने वाले भूपेश बघेल की सरकार के संरक्षण में छत्तीसगढ़ की डेमोग्राफी को बदलने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है ।

अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ी में बड़ें तादाद में बहारी लोगों को रोहिंगिया मुसलमानों को व बांग्लादेशी मुसलमानों को शहर -शहर गांव- गांव में बसाया जा रहा है , जो शांत छत्तीसगढ़ के लिए ख़तरनाक सन्देश है।

अग्रवाल ने कहा कि छ.ग. कि सरकार ने छ.ग. को अपराध का गढ़ बना दिया है। छ.ग. के बाशिंदे भयाक्रांत एवं डरे सहमे है। इन्ही सब कारणों से प्रदेश में चाकूबाजी लूट, हत्या एवं डकैती के अपराध भी तेजी से बढे है। राजधानी रायपुर तो अपराध के गढ़, नशा के गढ़ में परिवर्तित हो गया है। पुलिस के सरंक्षण व सवर्धन में अपराधियों का गैंगवार चल रहा है। राजधानी में चाकूबाजी और हत्या रोजमर्रा कि बात हो गई है। पुलिस प्रशासन किस काम में लगी हुई है ये पूरा प्रदेश जानता है ।

अग्रवाल ने कहा कि भूपेश बघेल कि सरकार ने छ.ग. को नशा के गढ़, अपराध के गढ़ के रूप में परिवर्तित कर दिया है। चारों तरफ रोहिंगिया एवं बंगलादेशी मुसलमानों को बसाया जा रहा है। वही वनांचल सहित शहर के गरीब बस्तियों में धर्मांतरण के माध्यम से राष्ट्रान्तरण का खेल खेला जा रहा है।

Related Articles

Back to top button