तानाशाही पर उतर आई है केन्द्र की मोदी सरकार – युवा नेता यासीन मेमन
मोदी सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य सहित बस्तर संभाग क्षेत्र में भी मोदी सरकार के खिलाफ जम कर विरोध प्रदर्शन लगातार कर रहे हैं

के.शशिधरण केसकाल

AINS KONDAGAON… कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म करने की खबर से कांग्रेस जनो में खासा जनाक्रोश दिख रहा है , देश भर से राहुल गांधी के समर्थक उनके समर्थन में अब सङकों पर उतर आऐ हैं ,और हर जगह केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर राहुल गांधी और कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिला कर खङे नजर आ रहे हैं |
युवा नेता प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ एवं पार्षद नगर पंचायत केशकाल ने चर्चा के दौरान बताया की
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व युवा कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है | केंद्र की मोदी सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य सहित बस्तर संभाग क्षेत्र में भी मोदी सरकार के खिलाफ जम कर विरोध प्रदर्शन लगातार कर रहे हैं |
युवा नेता यासीन मेमन ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार विपक्ष की आवाज को शांत करना चाहती है केंद्र सरकार लोकतंत्र की हत्या कर तानाशाही की ओर बढ़ रही है, इसलिए आज भाजपा के हाथ देश का भविष्य सुरक्षित नहीं है उन्होंने आघे कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता खारिज कर भाजपा ने अपना असली चेहरा दिखा दिया है भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जनता का अपार प्रतिसाद श्री गांधी को मिला है, उससे भयभीत होकर यह कदम उठाया गया है वही भाजपा व आरएसएस की विखंडनकारी नीतियों को जनता के सामने श्री गांधी लगातार उजागर करते रहे हैं उन्हें कन्याकुमारी से कश्मीर तक जनता ने जिस प्रकार से सराहा, उससे भाजपा घबरा गई है इस घबराहट का परिणाम राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करना है
युवा नेता यासीन मेमन ने अपने कथन मे कहा कि भाजपा विपक्षी एकता से घबरा गई है और अदाणी मामले की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की मांग से भाग रही है भाजपा संरक्षित इस कारवाई का जवाब आगामी चुनावों में जनता देगी भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, मंहगाई, सामाजिक नफरत फैलाने की भाजपा सरकार की नीतियों से जनता तंग आ चुकी है |




