छत्तीसगढ़

राजीव भवन में याद किये गए झीरम के शहीद , कांग्रेसजनों ने छायाचित्र पर किये पुष्प अर्पित

मृतात्मा के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा

AINS RAIPUR…पच्चीस मई यानी वो काला दिन जब कांग्रेस पार्टी के बड़े बड़े नेता नक्सली तांडव में शहीद हो गए थे , आज उनकी नौवीं बरसी के रूप में उन्हें याद किया गया , कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सभी शहीदों के लगे छायाचित्र पर कांग्रेस जनो ने पुष्प अर्पित किया और मृतात्मा के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा , इस मौके पर राजीव भवन में संगठन से जुड़े सभी नेताओं ने शहीदों को याद किया और उनकी कुर्बानी व्यर्थ न जाने देने का संकल्प लिया , प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रीगणों ने अपनी अपनी श्रधांजलि अर्पित की है

Related Articles

Back to top button