छत्तीसगढ़
चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी ने देखी प्रधानमंत्री प्रवास की तैयारियां
जगदलपुर में 3 अक्टूबर को प्रधानमंत्री के बस्तर प्रवास की तैयारियों का जायजा

AINS NEWS जगदलपुर… मुख्य सचिव अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने रविवार को जगदलपुर में 3 अक्टूबर को प्रधानमंत्री के बस्तर प्रवास की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को निर्देश देते हुए समय पर पूर्ण करने कहा। इस अवसर पर एडीजी विवेकानंद सिन्हा, कमिश्नर श्याम धावड़े, कलेक्टर विजय दयाराम के. एसएसपी जितेन्द्र मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।





