पीएम की आमसभा को सफल बनाने ग्रामीण क्षेत्रों की पंचायतों,शहर के वार्डों में बाफना ले रहे बैठकें
प्रधानमंत्री मोदी की सभा में शामिल होने आमंत्रण पत्र बांटकर कॉग्रेस की भ्रष्ट एवं निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का आव्हान किया

AINS NEWS जगदलपुर… विधानसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व 03 अक्टूबर को शहर के लालबाग मैदान में होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आमसभा बस्तर संभाग में भाजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही। जिसे लेकर बस्तर जिला भाजपा की पूरी टीम इसकी तैयारी में पसीना बहा रही है। जिला कार्यालय में संगठन की बैठकों का दौर लगातार जारी है। मण्डल एवं मोर्चा पदाधिकारियों को लक्ष्य भी दिये जा रहे हैं। जिला संगठन से मिली जिम्मेदारियों के तहत् आम सभा को सफल बनाने भाजपा के पूर्व विधायक संतोष बाफना भी दिन-रात जुटे हुये है। पार्टी के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से जनसंपर्क करने में जुटे हुए हैं।
बाफना के द्वारा पिछले दिनों जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायत चोकावाड़ा, कस्तुरी, नगरनार, करनपुर, माड़पाल, मारकेल, हाटपदमूर, बेंगलूर, बड़ेकवाली, बड़ेमुरमा, छोटेमुरमा, नियानार, नकटीसेमरा, आड़ावाल, कुरंदी, पुसपाल, अलनार,साड़गुड़, सिड़मुड़, नानगुर, चिलकुटी, कोपागुड़ा में घर-घर जाकर लोगों से जनसंपर्क कर प्रधानमंत्री मोदी की सभा में शामिल होने आमंत्रण पत्र बांटकर कॉग्रेस की भ्रष्ट एवं निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का आव्हान किया। इसके पश्चात् आमसभा में शहरी क्षेत्र से भी अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुॅचे इसके लिए प्रयास कर रहे। बाफना ने रविवार को प्रतापदेव वार्ड, सदर वार्ड एवं सुभाष वार्ड में आमजन व कार्यकर्ताओं की बैठकें भी ली। इस दौरान बाफना ने कहा कि, प्रदेश एवं जगदलपुर विधानसभा की जनता कांग्रेस के शासन से परेशान हो चुकी हैै। इस बार यहॉ के लोग वोटों के माध्यम से कांग्रेस और उनके जनप्रतिनिधियों को मुंहतोड़ जवाब देंगे। इस जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान भाजपा के अन्य वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।





