राजस्थान

राजस्थान कह रहा है, जादूगर जी कोनी मिले वोट जी – पीएम नरेंद्र मोदी

संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा करने के लिए हम जी जान लगा देंगे. ये वादे पूरे होंगे. ये मोदी की गारंटी है

AINS NEWS 24X7….. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की वोटिंग एक ही चरण में 25 नवंबर को होगी। । कांग्रेस हो या फिर भाजपा सहित दूसरी पार्टियां फुल एक्शन मोड में हैं। जेपी नड्डा और अमित शाह के बाद आज शनिवार (18 नवंबर) को पीएम नरेंद्र मोदी भरतपुर पहुंच गए हैं जहां उनका वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
भरतपुर की जनसभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग यहां खुद को जादूगर कहते हैं। अब उन्हें राजस्थान की जनता कह रही है- 3 दिसंबर कांग्रेस छू मंतर। दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। यह सब मेरी नहीं आपके एक वोट का कमाल है। पीएम मोदी ने कहा, एक तरफ भारत दुनिया में अग्रणी बन रहा है। दूसरी तरफ राजस्थान में बीते 5 वर्ष में क्या हुआ। कांग्रेस ने राजस्थान को भ्रष्टाचार, दंगों और अपराधों में अग्रणी बना दिया है और इसलिए राजस्थान कह रहा है-जादूगर जी कोनी मिले वोट जी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में बीजेपी को संकल्प पत्र की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा करने के लिए हम जी जान लगा देंगे. ये वादे पूरे होंगे. ये मोदी की गारंटी है. उन्होंने अपने भाषण में जी20 सम्मेलन का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया भारत का लोहा मान रही है.

पीएम मोदी ने कहा कि एक सप्ताह बाद राजस्थान में मतदान होने जा रहा है. हर ओर एक ही गूंज है, जन-जन की यही पुकार, आ रही है भाजपा सरकार. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में दलितों के खिलाफ अत्याचार के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं. कांग्रेस स्वभाव से ही दलित विरोधी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान की महिलाओं के विश्वास को भी चकनाचूर कर दिया है. जो मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि महिलाएं रेप के फर्जी मामले दर्ज करवाती हैं. क्या वो महिलाओं की सुरक्षा कर सकता है? क्या ऐसे मुख्यमंत्री को एक मिनट भी कुर्सी पर रहने का हक है?

उन्होंने कहा कि महिलाओं को लेकर कांग्रेस की सोच कितनी गिरी हुई है, ये कांग्रेस के एक मंत्री के बयान से भी पता चलता है. महिला अत्याचार और उस मंत्री ने कहा कि ये इसलिए हो रहा है क्योंकि राजस्थान मर्दों के प्रदेश है. डूब मरो कांग्रेस के लोगों, क्या भाषा बोलते हो आप.

 

Back to top button