छत्तीसगढ़

स्कॉलरशिप का आवेदन करने भटक रहे हजारों छात्र-छात्राएं, पोर्टल में नए छात्रों के लिए प्रवेश खुल नहीं रहा और पोर्टल भी रखरखाव में

छत्तीसगढ़ के प्रभारी अधिकारी से फोन पर बात करनी चाही तो उन्होंने कभी फोन नहीं उठाया

AINS NEWS 24X7…. छग में पोस्ट मैट्रिक का कोर्स कर रहे छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप के आवेदन के लिए 25 नवंबर तक इंतजार करना होगा क्योंकि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप का पोर्टल तकनीकी करणों से बंद है, छात्र-छात्राओं ने बताया कि इस पोर्टल में एक तकलीफ और है कि नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने हेतु अभी ओपन नहीं है, यह कब ओपन होगा इसकी कोई जानकारी नहीं प्राप्त हो रही है।
जब यह पोर्टल खुल रहा था तब इसमें से हमने छत्तीसगढ़ के प्रभारी अधिकारी से फोन पर बात करनी चाही तो उन्होंने कभी फोन नहीं उठाया, पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप का पोर्टल रखरखाव के लिए 25 नवंबर तक बंद किया गया है, क्या उसके बाद नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए इसे ओपन किया जाएगा या नहीं किया जाएगा इसकी जानकारी भी अप्राप्त है, क्योंकि संबंधित अधिकारी से दूरभाष पर संपर्क ही नहीं हो पा रहा है, जिसे लेकर छात्र-छात्राओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

 

Related Articles

Back to top button