छत्तीसगढ़

करोड़ों का वारा न्यारा हो रहा है हर वर्ष केशकाल घाटी में पेच वर्क कार्य के नाम पर, इसकी जांच करना मेरा प्रथम मुद्दा – नीलकंठ टेकाम

भाजपा की सरकार आने पर निश्चित रूप से इन सभी कार्यों की जांच कराई जाएगी और कार्यवाही भी की जाएगी

AINS NEWS 24X7…. केशकाल विधानसभा सीट पर भाजपा से प्रत्याशी रहे नीलकंठ टेकाम ने केशकाल घाटी में प्रतिवर्ष होने वाले पेच वर्क के कार्यों को घोटालों का कार्य कहा, उन्होंने कहा कि हर वर्ष केशकाल घाटी की सड़क पर पेच वर्क के नाम पर करोड रुपए खर्च किए जाते हैं,

लेकिन इन कार्यों में गुणवत्ता नाम की कोई चीज नहीं होती, पेच वर्क के नाम पर हो रही लीपा पोती के कार्यों से आम जनता और यात्रीगणों को तकलीफ उठानी पड़ती है, उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आने पर निश्चित रूप से इन सभी कार्यों की जांच कराई जाएगी और कार्यवाही भी की जाएगी।

चुनाव परिणाम को लेकर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को राज्य में कम से कम 50 सीटें मिलने का अनुमान है, टेकाम ने कहा कि चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा और उनके एक-एक कार्यकर्ताओं ने निष्ठा व ईमानदारी से कार्य किया है जो पार्टी के लिए जीत का परिचायक है।

 

Related Articles

Back to top button