छत्तीसगढ़

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनादेश को किया स्वीकार और भारतीय जनता पार्टी को मिले जनादेश के लिए दी बधाई

कांग्रेस लगातार 75 पार की ही बात कर रही थी, यहां तक की मतगणना के एक दिन पूर्व छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कांग्रेस की सरकार बनने का दावा भी किया था

AINS NEWS 24X7….. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनाव परिणाम आने के बाद अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया। इसके बाद उन्होंने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि हमें छत्तीसगढ़ की जनता का जनादेश स्वीकार है, हार की समीक्षा करने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी को मिले जनादेश के लिए बधाई भी दी। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंत्रिमंडल में रहे 9 मंत्री चुनाव हार गए हैं, जिसे लेकर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़ में जो जनादेश निकलकर सामने आया है उसकी उम्मीद कांग्रेस नहीं कर रही थी। कांग्रेस लगातार 75 पार की ही बात कर रही थी, यहां तक की मतगणना के एक दिन पूर्व छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कांग्रेस की सरकार बनने का दावा भी किया था। बरहाल छत्तीसगढ़ चुनाव के नतीजे सामने हैं जिसे देखकर यह प्रतीत होता है छत्तीसगढ़ की कांग्रेस को अति आत्मविश्वास ले डूबा।

 

Related Articles

Back to top button