छत्तीसगढ़

स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ आलोक शुक्ला का सबको आभार और राम-राम, दिया इस्तीफा

आलोक शुक्ला को रिटायरमेंट के बाद भूपेश बघेल सरकार ने 2020 में 3 साल की सेवा वृद्धि दी थी

AINS NEWS 24X7….. सरकार बदलते ही छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ आलोक शुक्ला ने इस्तीफा दे दिया, शुक्ला के पास कई विभागों और बोर्ड की जिम्मेदारी थी, वह व्यापम और माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष थे, वहीं रोजगार मिशन के डायरेक्टर भी, उनके पास कौशल विकास के सचिव का भी प्रभार था, 1986 बैच के आईएएसआलोक शुक्ला को रिटायरमेंट के बाद भूपेश बघेल सरकार ने 2020 में 3 साल की सेवा वृद्धि दी थी, इसी साल 3 साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें 1 साल का एक्सटेंशन और दिया गया था मगर इससे पहले ही सरकार चली गई, कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस्तीफा दे दिया उसके अगले दिन आलोक शुक्ला ने भी अपनी सेवा से त्यागपत्र दे दिया, सुबह करीब 10:30 बजे का कलेक्टरों के ग्रुप में शुक्ला ने अपनी इस्तीफे की जानकारी लिखते हुए सबको आभार और राम-राम किया

 

Related Articles

Back to top button