छत्तीसगढ़

विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन, महाराष्ट्रीयन तेली समाज का आयोजन

पिछले वर्षों में 60 से 70% रिश्ते परिचय सम्मेलन के माध्यम से ही तय हुए हैं

AINS NEWS 24X7 RAIPUR….. आगामी 24 दिसंबर को महाराष्ट्रीयन तेली समाज भवन रायपुर में विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया है, इस परिचय सम्मेलन में विवाह योग्य युवक यूतियों को मंच पर जाकर अपना परिचय देना होगा उसके बाद समाज द्वारा भविष्य में सामूहिक विवाह का भी आयोजन होना है, महाराष्ट्रीयन तेली समाज के पदाधिकारीयों ने बताया कि परिचय सम्मेलन के लिए बायोडाटा फॉर्म समाज के भवन में ही उपलब्ध होगा जिसे पंजीयन शुल्क जमा कर भरना होगा और उसे समाज के भवन में जमा करना होगा, महाराष्ट्रीयन तेली समाज के अध्यक्ष राजकुमार बारबुदे  ने जानकारी दी कि पिछले वर्षों में 60 से 70% रिश्ते परिचय सम्मेलन के माध्यम से ही तय हुए हैं, यह परिचय सम्मेलन कराने का उद्देश्य खर्चीली शादी पर रोक लगाना है, उन्होंने बताया कि महाराष्ट्रीयन तेली समाज के भवन में 24 दिसंबर दिन रविवार को दोपहर 1:00 बजे से परिचय सम्मेलन प्रारंभ हो जाएगा, उन्होंने समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों से बड़ी संख्या में भाग लेने की भी अपील की है

 

Related Articles

Back to top button