छत्तीसगढ़

बिलासपुर की पूजा साहू बनी दिवा ऑफ छत्तीसगढ़ 2023 की विनर

पूरे छत्तीसगढ़ से 25 प्रतिभागीयो ने हिस्सा लिया

AINS NEWS 24X7…. एस एस फाउंडेशन द्वारा दिवा आँफ छत्तीसगढ़ 2023 ब्यूटी पेजेंट का आयोजन रायपुर के होटल ट्रयटोन में आयोजित किया गया। जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ से 25 प्रतिभागीयो ने हिस्सा लिया |

इस कार्यक्रम में सेलेब्रिटी गेस्ट के रूप में बॉलीवुड फ़िल्म एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल जी आई हुई थी।

स्नेहा उल्लाल जी ने सभी प्रतिभागीयो को प्रेरक भाषण दिए और सभी को कुछ आगे बढ़ने के लिए कुछ टिप्स भी दिए।

इस कार्यक्रम में दो राउंड्स थे पहला छत्तीसगढी गेट अप राउंड और दूसरा वेस्टर्न राउंड, पहले राउंड में सभी प्रतिभाओं ने छत्तीसगढी़ वेशभूषा को पहनकर छत्तीसगढ़ की संस्कृति को प्रस्तुत किया वही दूसरे राउंड में गाउन पहकर अपना प्रदर्शन बहुत अच्छे तरीको से दिया।

इस कार्यक्रम के आयोजक शिखा साहू का मुख्य उद्देश्य है कि छत्तीसगढ़ में प्रतिभाओ की कमी नही है सभी में कुछ ना कुछ हुनर होता है हम इस कार्यक्रम के माध्यम से उनकी प्रतिभावो को सामने लाते है और उनकी प्रतिभा को सभी के सामने उजागर करके उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

इस कार्यक्रम में विजेता का ताज पूजा साहू को पहनाया गया

 

Related Articles

Back to top button