छत्तीसगढ़
इधर नई सरकार का शपथ ग्रहण तो उधर कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी
विधायक दल की इस बैठक में आने वाले 5 वर्षों के लिए रणनीति तैयार होगी

AINS NEWS 24X7 RAIPUR…. 13 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी द्वारा निर्वाचित विधायक दल द्वारा नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन है तो वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भी अपने कांग्रेस विधायक दल की बैठक रखी है। राजधानी रायपुर के राजीव भवन में दोपहर 2:00 बजे प्रदेश के तमाम जीते हुए प्रत्याशी शामिल होंगे, इस बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और अजय माकन भी शिरकत करेंगे। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने जानकारी दी की विधायक दल की इस बैठक में आने वाले 5 वर्षों के लिए रणनीति तैयार होगी साथ ही हार की समीक्षा भी होने की संभावना है।





