छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमारी शैलजा प्रदेश प्रभारी के पद से हुई मुक्त, सचिन पायलट बने छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी

कुमारी शैलजा लगातार 75 सीटों का दम भर रही थी लेकिन रिजल्ट पूरे विपरित आए

AINS NEWS 24X7….. अभी पिछले कुछ दिनों में संपन्न हुए आम निर्वाचन 2023 में कांग्रेस को मिली हार के बाद संगठन में भी फेरबदल किए जाने लगे हैं, छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल सामने आया है चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी रही कुमारी शैलजा को पद से मुक्त करते हुए उत्तराखंड की जिम्मेदारी सौंप दी गई है वहीं छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी अब सचिन पायलट के कंधों में होगी। सचिन पायलट राजस्थान के उप मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं और युवा है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में इस नियुक्ति को लेकर खुशी के स्वर उठ रहे हैं क्योंकि छत्तीसगढ़ में संपन्न हुए चुनाव में कांग्रेस को 35 सीटों में संतुष्टि करनी पड़ी जबकि प्रदेश प्रभारी रही कुमारी शैलजा लगातार 75 सीटों का दम भर रही थी लेकिन रिजल्ट पूरे विपरित आए इसीलिए कांग्रेस में यह फिर बदल किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button