छत्तीसगढ़मनोरंजन

आ गया धमाकेदार ट्रेलर, माटी पुत्र का, छत्तीसगढ़ की मिट्टी की खुशबू की महक है फिल्म में,12 जनवरी को होगी प्रदर्शित

माटी पुत्र का ट्रेलर आज सुबह 7:00 बजे श्री सांई गुरु फिल्म प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया

AINS NEWS 24X7….बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म माटी पुत्र का ट्रेलर आज सुबह 7:00 बजे श्री सांई गुरु फिल्म प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। जितना धमाकेदार इस फिल्म का टीजर था उतना ही धमाकेदार ट्रेलर भी साबित हुआ। फिल्म का ट्रेलर देखकर सभी कलाकारों के उम्दा अभिनय का अंदाजा साफ दिखाई दे रहा है। फिल्म का जैसा नाम है वैसी ही इसकी कहानी भी है। कुल मिलाकर इस फिल्म में छत्तीसगढ़ की मिट्टी की खुशबू की महक साफ दिखाई देने वाली है। यह फिल्म 12 जनवरी को छत्तीसगढ़ के संपूर्ण सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है।

फिल्म में डेब्यू कर रहे अभिनेता शिवा साहू और अभिनेत्री मुस्कान साहू की जोड़ी कमल करने वाली है। फिल्म की निर्मात्री तनु साहू है और इसके  निर्देशक संतोष देशमुख है। फिल्म के गीतों को भी अच्छा रिस्पांस मिला है और ट्रेलर ने तो सभी का मन मोह लिया। फिल्म को लेकर अभिनेता शिवा साहू ने कहा कि यह फिल्म छत्तीसगढ़ की खेती किसानी से जुड़ी परंपरा पर आधारित है और किस तरह कुछ लोग छत्तीसगढ़ के किसानों को बहका कर उनकी जमीन पर कब्जा कर लेते हैं, लेकिन एक माटी पुत्र अपनी मिट्टी के लिए जिम्मेदारी निभाता हैं और उन लोगों को गांव ही नहीं इस दुनिया से ही विदा कर देता है। फिल्म में एक साफ सुथरी कहानी के साथ अच्छा गीत संगीत भी है। फिल्म से जुड़े सभी सदस्यों को फिल्म के सफल होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button