छत्तीसगढ़
नकली खाद की बोरियों से भरे ट्रक को पकड़ा गया, जिला कोंडागांव में नए कलेक्टर के पदभार ग्रहण करते ही एसडीएम केशकाल की कार्रवाई
खाद की बोरियां अटलांटिक एग्रो इंडस्ट्रीज उत्तम नगर नई दिल्ली द्वारा निर्मित किए जाने की खबर है

AINS NEWS 24X7….नकली खाद खपाने की फिराक में धमतरी से निकले दो ट्रक में 482 खाद की बोरी बरामद की गई, ट्रक में भरी खाद की बोरियों को धनोरा तहसील के सिल्हाटी गांव में गरीब किसानों को बेचा जा रहा था। केशकाल एसडीएम के निर्देश पर कृषि विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक में भरे खाद की जांच की तो वह खाद नकली निकला जिस पर कार्रवाई करते हुए खाद की बोरियों समेत ट्रक को जप्त किया गया। खाद की बोरियों में दिल्ली का एड्रेस लिखा हुआ है। धनोरा थाना प्रभारी यशवंत सिन्हा ने बताया कि राजस्व व कि कृषि अधिकारी द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही पर पुलिस जांच कर रही है। उक्त खाद की बोरियां अटलांटिक एग्रो इंडस्ट्रीज उत्तम नगर नई दिल्ली द्वारा निर्मित किए जाने की खबर है।






