छत्तीसगढ़

मंदिर स्वच्छता अभियान में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

हाथों में झाड़ू थामी और वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में झाड़ू लगाकर साफ सफाई की

AINS NEWS 24X7….. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर के मंदिरों में मंदिर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें जनप्रतिनिधि मंदिरों में जाकर कुछ समय देते हुए वहां स्वच्छता बनाए रखने में अपने हिस्सेदारी निभाएं।

इसी आह्वान को मूर्त रूप देते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सांसद सुनील सोनी, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम और विधायक खुशवंत साहिब ने अपने हाथों में झाड़ू थामी और वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में झाड़ू लगाकर साफ सफाई की।

सभी जनप्रतिनिधियों ने इस दौरान राम मंदिर के दर्शन भी किया सभी ने छत्तीसगढ़ में भी मंदिर स्वच्छता अभियान को व्यापक रूप से चलाए जाने की अपील की।

बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है जिसे लेकर प्रधानमंत्री के आह्वान मंदिर स्वच्छता अभियान को लेकर सभी राज्य की सरकारें इसे मूर्त रूप देने में लगी है।

 

Related Articles

Back to top button