छत्तीसगढ़

हास्टल डे, वनांचल क्षेत्र भोंगापाल के प्री. मैट्रिक बालक छात्रावास  में मनाया गया हास्टल डे

शिक्षा के लिए हॉस्टल बहुत ही सुविधाजनक है

AINS NEWS 24X7 RAJMAN NAG….. फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत सुदूर वनांचल क्षेत्र भोंगापाल के प्री. मैट्रिक बालक छात्रावास में हास्टल डे बड़ी धूमधाम से गढ़मनिया एवं वरिष्ठजनो के द्वारा मनाया गया, जिसमें अतिथि के रूप में भानु राम नाग युवा मोर्चा जिला मंत्री शामिल हुए और बच्चों से कहा कि शिक्षा के लिए बहुत ही सुविधाजनक हॉस्टल है, क्योंकि इसमें सभी सुविधा दी जाती है और पढ़ने के लिए समय पर्याप्त होता है जिस पर समय का सही उपयोग कर सभी ध्यान पूर्वक से पढ़कर अपना भविष्य बना सकते हैं, छात्रावास में रहकर सभी प्रकार के कंपीटीशन मे भाग ले सकते हैं, इस प्रोग्राम में लक्ष्मण सिंह दीवान, रामलाल सोरी, रामसाय नाग, दिनेश सोरी एवं अधीक्षक सहित सभी स्टाफ उपस्थित रहे

 

Related Articles

Back to top button