छत्तीसगढ़

अपनी ट्रैक्टर व ट्राली के लिए दर दर भटकने मजबूर जामगांव का किसान, पुलिस भी नहीं कर रही मदद  

केसकाल के ठेकेदार महावीर जैन ने 10,000/प्रति माह पर किराए में लिया था ट्रेक्टर ट्राली

AINS EWS 24X7 केसकाल……. केसकाल अन्तर्गत ग्राम जामगांव निवासी मयाराम मंडावी पिता स्व हीरामन मंडावी ने अपने लिखित शिक़ायत के माध्यम से राज्य के पुलिस महा निदेशक व पुलिस अधिक्षक जिला कोंडागांव को में कहा है कि इनका चाचा स्व जग्गूराम मंडावी व अन्य लोगों के नाम से ट्रैक्टर क्र. CG 17G 0284, व ट्राली क्र. CG 17G 0285 लिया था उसी ट्रैक्टर व ट्राली को केसकाल निवासी महावीर जैन ने मांगीलाल जैन कपड़ा दुकान में बुलाकर किसान मयाराम मंडावी से प्रति माह 10,000/- किराए पर देने की बात कही और 1 माह का अग्रिम किराया 10,000/- दिया

ट्रैक्टर को ठेकेदार महावीर जैन ने ट्रेक्टर ले जाने के कई वर्ष बाद मुझे एक रुपया किराया नहीं मिला है, इस बीच में मेरा चाचा जागु राममंडावी का स्वर्गवास होने के बाद मैं ठेकेदार महावीर जैन से गाड़ी व किराया के बारे में  जानकारी लेने पर मुझे बताया कि नारायणपुर में गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है, मिस्त्री के उपस्थिति में महावीर जैन  स्टांप पर लिखित दिया कि ट्रैक्टर बना कर किराया राशी के साथ लौटाया जाएगा, लेकीन आज तक मुझे ट्रैक्टर व ट्राली न हीं एक रुपए किराया मिला है

पीड़ित व्यक्ति द्वारा लिखित शिकायत जिला कोंडागांव में पुलिस अधीक्षक को भी दिया गया था, एसपी साहब ने  शिकायत को जांच के लिए थाना केसकाल भेजा किंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित किसान मयाराम मंडावी ने केसकाल पहुंचकर मीडिया को जानकारी देने के साथ लिखित शिकायत राज्य के पुलिस महा निदेशक रायपुर व जिला कोंडागांव एसपी को भी लिखित शिकायत भेजकर न्याय की गुहार लगाई है

 

Related Articles

Back to top button