हल्द्वानी शहर में इंटरनेट सेवा बहाल, परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र ही कर्फ्यू पास
सिटी मजिस्ट्रेट को राशन, दूध, सब्जी आदि आवश्यक सामग्री की आपूर्ति बनाए रखने के आदेश

AINS NEWS UTTRAKHAND….. बनभूलपुरा क्षेत्र और उसके आसपास के इलाके को छोड़कर हल्द्वानी शहर में इंटरनेट सेवा को बहाल कर दिया गया है, इसके अलावा आज रविवार को सुबह 11 बजे से 1 बजे तक होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र ही कर्फ्यू पास होगा यानी अभ्यर्थियों को उनका Admit Card देखकर जाने दिया जायेगा। परीक्षा अपने निर्धारित स्थल और समय पर ही होगी।

कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्रों को छोड़कर हल्द्वानी शहर में इंटरनेट सेवा बहाल
जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिल सके इसके लिए सीएमओ डॉ. श्वेता भंडारी द्वारा दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए जिसमें डॉ. एन सी तिवारी एसीएमओ 9410167445 और डॉ. अजय, डिस्ट्रिक्ट इम्मुनाइजेशन अधिकारी 9412120155 है। इन नम्बरों पर कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्रों आपात स्थिति में संपर्क किया जा सकता है।
प्रशासन के निर्देश पर रविवार से कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्र को छोड़ते हुए इंटरनेट सेवा को बहाल कर दिया गया है, साथ ही रोडवेज की बसे पूर्व की भांति अपने स्थलों से चल रही है। साथ ही सब्जी मंडी भी सुचारू है जिससे लोगों को सब्जी की समस्या न हो। कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को एसेंशियल सेवाओं की आपूर्ति हो इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट को राशन, दूध, सब्जी आदि आवश्यक सामग्री की आपूर्ति बनाए रखने के आदेश दिए है।
हल्द्वानी के 9 परीक्षा केंद्र में होगी परीक्षा, प्रवेश पत्र ही कर्फ्यू पास होगा
11 फरवरी को सुबह 11 बजे से 1 बजे तक जिला नैनीताल के हल्द्वानी में 09 परीक्षा केंद्र में पशुधन प्रसार अधिकारी, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी (रसायन शाखा) अधिदर्शक/प्रदर्शक, निरीक्षक (रेशम) के पदों हेतु लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जायेगी। कुल 09 परीक्षा केंद्र में 4565 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी परीक्षा फिंचा राम चौहान ने बताया कि हल्द्वानी में कर्फ्यू और धारा 144 लागू होने के कारण परीक्षा केंद्रों में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के माध्यम से आवागमन को सुविधा रहेगी। यही प्रवेश पत्र उनका कर्फ्यू पास भी होगा जिसे दिखाने पर उन्हें परीक्षा केंद्र तक जाने में सुविधा मिलेगी।




