छत्तीसगढ़

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

तावड़े जी कुशल संगठनकर्ता हैं, जिसका लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है

AINS NEWS रायपुर…. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। श्री साय ने पुष्प गुच्छ भेंट कर विनोद तावड़े का स्वागत किया और छत्तीसगढ़ में उनकी सरकार द्वारा 100 दिन में किये गए जनहित, विकास के कार्यों सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर सारगर्भित चर्चा की।

मुलाकात के बाद श्री साय ने विनोद तावड़े की तारीफ में कहा कि “एक सरल, सहज व्यक्तित्व के धनी श्री विनोद तावड़े जी से आज मुख्यमंत्री निवास में आत्मीय मुलाकात हुई। तावड़े जी कुशल संगठनकर्ता हैं, जिसका लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है।”

 

Related Articles

Back to top button