क्राइम
एक ही परिवार के 5 लोगों की बेरहमी से हत्या कर आरोपी खुद फांसी पर झूल गया
घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया

AINS NEWS… महासमुंद जिला मुख्यालय से करीब 22 KM दूर स्थित सलीहा थाना क्षेत्र के ग्राम थरगांव डरा देने वाली खबर सामने आई है। थरगांव में एक ही परिवार के 5 लोगों की हथौड़ा और टंगिया से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद फांसी पर झूल गया. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस (Police) मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. वहीं पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक, महासमुंद जिला मुख्यालय से करीब 22 KM दूर स्थित सलीहा थाना क्षेत्र के ग्राम थरगांव (चादंन) में एक ही परीवार के 5 लोगों की एक आरोपी ने हत्या कर दी. उसके बाद हथियारे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.




