छत्तीसगढ़

अमलेश्वर में पंडित प्रदीप मिश्रा जी की शिव महापुराण कथा के आयोजन की तैयारियां जोरों पर, पंडाल व डोम को विशाल रूप दिया जा रहा

प्रतिदिन कथा सुनने 7-8 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान

AINS NEWS रायपुर….. राजधानी रायपुर से सटे अमलेश्वर में 27 मई से 2 जून तक श्री समर्पण शिव महापुराण का आयोजन होने जा रहा है। इसके आचार्य अंतरराष्ट्रीय कथावाचक प्रदीप मिश्रा जी होंगे। प्रदीप मिश्रा जी 26 मई को राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। रायपुर पहुंचने पर उनका एयरपोर्ट में भव्य स्वागत किया जाएगा। साथ ही 26 मई की शाम लाखों की संख्या में लोग कलश यात्रा निकालेंगे। इसके लिए सभी तरह की तैयारियां की जा रही हैहै।

आपको बता दें कि प्रतिदिन कथा सुनने 7-8 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिसके अनुरूप पंडाल व डोम को विशाल रूप दिया जा रहा है। पंडाल निर्माण का कार्याें 24 घंटे किया जा रहा है। भारी संख्या में लोगों के आने की संभावना को देखते हुये। बाहर से ई-टॉयलेट मंगाये गये हैं। शिवभक्तों के लिए अलग-अलग तीन डोम बनाये जा रहे हैं। वहीं भीषण गर्मी को देखते हुये जगह-जगह जंबो कुलर लगाये जा रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button