उग्रवादी हमले में शहीद हुए नाबोर कुजूर को श्रद्धा सुमन अर्पित
उग्रवादी हमले में शहीद हुए नाबोर कुजूर के गांव में सीआरपीएफ के अधिकारी श्रीमती कलावती ठाकुर और उनकी टीम के साथ पहुंचे और श्रद्धा सुमन अर्पित किये

AINS NEWS… बलरामपुर जिले के के पिपरासुत गांव का बेटा शहीद उप निरीक्षक जी.डी. नाबोर को कुजूर को उनके निवास स्थान के स्मारक में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सीआरपीएफ के महानिदेशक श्री अनीश दयाल सिंह के निर्देशानुसार श्री साकेत कुमार सिंह, श्री राजकुमार उपमहानिरीक्षक ग्रुप केंद्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल बिलासपुर के मार्गदर्शन में उग्रवादी हमले में शहीद हुए नाबोर कुजूर के गांव में सीआरपीएफ के अधिकारी श्रीमती कलावती ठाकुर और उनकी टीम के साथ पहुंचे और श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इसी कड़ी में बलरामपुर थाने के एसपी डॉक्टर लाल उमेंद सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंडल, पंचायत अध्यक्ष व स्थानीय नागरिकों ने भी शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बता दें कि यह शहीद जवान सीआरपीएफ में 1968 को भर्ती हुआ था।





