तड़के 04ः00 बजे बी.एस.यू.पी. कालोनियों में लगातार छापेमार कार्यवाही, अपराधियों में हड़कम्प
लगभग 2100 से अधिक मकानों को चेक करने के साथ ही वेरीफिकेशन

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर महोदय श्री अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम सहित अपराधियों पर नकेल कसने लगातार की जा रहीं है छापेमार कार्यवाही।

कार्यवाही में रायपुर पुलिस के राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, थानों के बल सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम के सदस्य थे शामिल।
पुलिस की तड़के 04ः00 बजे छापेमार कार्यवाही से अपराधियों में हड़कम्प, कुछ लोग कर रहे थे भागने का प्रयास।
गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों, वारंटियों सहित अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध की गई छापेमार कार्यवाही।
गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश सहित अपराधिक तत्व जो लगातार अपराधों में संलिप्त रहते है उनको दी गई अपराधों से दूर रहने की हिदायत।
बी.एस.यू.पी. कालोनियों में निवासरत व्यक्तियों व किरायेदारों का सत्यापन करने के साथ ही बाहर से आए बाहरी व्यक्तियों का भी सत्यापन कर की गई पूछताछ।
छापेमार कार्यवाही के दौरान हत्या के प्रयास सहित अन्य मामलों के 08 स्थायी वारंट व 05 गिरफ्तारी वारंटों की की गयी तामिली।

AINS NEWS… अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर दिनांक 07.11.24 को पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर महोदय श्री अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.आर.पोर्ते के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन, नगर पुलिस अधीक्षक आज़ाद चौक, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती, 06 थाना प्रभारियों, थानों की टीम सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीमों द्वारा आज तड़के प्रातः 04ः00 बजे थाना सरस्वती नगर क्षेत्र के बी.एस.यू.पी. कालोनी कोटा, थाना डी.डी.नगर क्षेत्र के बी.एस.यू.पी. कालोनी सरोना, थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के बी.एस.यू.पी कॉलोनी भाठागांव, थाना टिकरापारा क्षेत्र के बी.एस.यू.पी कॉलोनी भाठागांव एवं थाना तेलीबांधा क्षेत्र के बी.एस.यू.पी कॉलोनी में गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों, वारंटियों एवं अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों सहित पुराने अपराधियों के विरूद्ध छापेमार कार्यवाही किया गया। छापेमार कार्यवाही के दौरान लगभग 2100 से अधिक मकानों को चेक करने के साथ ही वेरीफिकेशन किया गया।
छापेमार कार्यवाही के दौरान हत्या के प्रयास सहित अन्य मामलों के 08 स्थायी वारंट व 05 गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की गयी।
इसके साथ ही बी.एस.यू.पी. कालोनियों के मकानों में निवासरत व्यक्तियों व किरायेदारों का सत्यापन किया गया एवं किरायेदार सत्यापन का फॉर्म किरायेदारों को देकर फॉर्म भरकर थाना में जमा करने निर्देशित करने के साथ ही बाहर से आए बाहरी व्यक्तियों का भी सत्यापन कर पूछताछ की गई। इसके साथ ही कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को संबंधित थानों में लाकर पूछताछ व तस्दीकी भी की जा रहीं है।




