केशकाल थाना के कोहकामेटा में बाल दिवस के तहत तालुक विधिक चलित थाना का आयोजन
छात्र-छात्राओं को दी गई विधिक जानकारियां

AINS NEWS… माननीय श्री उत्तरा कुमार कश्यप, प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव के मार्गदर्शन में श्रीमति अंजलि पाण्डेय, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी/अध्यक्ष तालुक विधिक सेवा समिति केशकाल एवं सुश्री गांयत्री साय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के निर्देशन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोहकामेटा में, शिविर आयोजित कर श्रीमति मनीषा तिवारी, प्रतिधारक अधिवक्ता प्रबंध कार्यलय केशकाल छात्र-छात्राओं को बाल दिवस कि हार्दिक शुभकामनाए के साथ बालकों का अधिकार से संबंधित जानकारी देते हुए हुए बताया गया ,कि इस दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती होती है. बाल दिवस मनाने का मकसद बच्चों की खुशियां, उनके अधिकारों और उनके उज्जवल भविष्य के लिए जागरूकता फैलाना है. पंडित जवाहरलाल नेहरू का मानना था कि बच्चे देश का भविष्य हैं। और प्रत्येक बच्चे को जीवन, उत्तर जीवन एवं विकास का जन्मजात अधिकार है, इसके अन्तर्गत बच्चों की सुरक्षा, उनके स्वास्थय एवं उनकी शिक्षा का अधिकार सम्मिलित है जिनका उद्देश्य बच्चे के व्यक्तित्व, योग्यता व मानसिक एवं शारीरिक क्षमताओं का सम्पूर्ण विकास है तथा सामाजिक सुरक्षा से पूर्ण लाभ प्राप्त करने का अधिकार सम्मिलित है। और, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि,अगर हम बीमार होते हैं तो अस्पताल में जाते हैं ताकि अच्छे से ईलाज हो सके और जो आर्थिक स्थिति से कमजोर और गरीब लोगों के लिए सरकार द्वारा राशन दुकान से राशन दिया जाता है।तो उसी प्रकार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पुरुष वर्ग के लिए जिनका वार्षिक आय 150,000 रुपए हो और महिलाओं के लिए कोई आय सीमा निर्धारित नहीं है। इस प्रकार से विधिक सेवा समिति द्वारा नि: शुल्क सेवा दिया जाता है। और लैंगिक अपराधो से बालकों का संरक्षण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई
अभिव्यक्ति एप्लीकेशन से संबंधित जानकारी दी गई।

विकास बघेल थाना प्रभारी केशकाल के द्वारा बच्चों के बाल दिवस के अवसर पर चाकलेट देकर,बाल दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं के साथ , साईबर अपराध से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि, आप सबके घर में मोबाइल होगा अगर आपके पास अनजान व्यक्ति या अनजान नंबर से वीडियो कॉल आए तो उसे तुरंत रिसीव ना करें लगातार दो से तीन बार कॉल आये तो मोबाइल का कैमरा ऊपर की ओर करें या किसी पर्दे की ओर करें अपने ओर ना करें अगर आप अपनी मोबाइल का कैमरा अपने ओर करके रिसीव करते हैं। तो आपका तस्वीर उनके मोबाइल में चला जाता है। जिसके माध्यम से अगला व्यक्ति तस्वीर को एडिटिंग के माध्यम से अश्लील तस्वीर बनाकर आपसे पैसों का या अन्य चीज का मांग कर सकता है। इसीलिए अनजान नंबर से अचानक से फोन ना उठाएं। और जानकारी देते हुए बताया कि अगर आप गाड़ी चलाते हैं तो कानूनी कार्यवाही नहीं हो सकती है। क्योंकि 18 से पहले बाइक नहीं चला सकते और मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट पहनना जरूरी है और दो व्यक्ति से ज्यादा दो पहिया वाहन में नहीं बैठ सकते अगर बैठ पाए जाने पर जुर्माना होगा और सभी बेटियों से निवेदन है की आप लोग अपने घर में जाकर अपने पापा भाई को अवश्य बताएं की गाड़ी नशा पीकर नहीं चलना है और बिना हेलमेट के नहीं चलना क्योंकि बेटियों की बात घर में मानते हैं और आपको अपने पापा भाई को जरूर बताएं अगर आपके भाई आपको बाहर घूमाने बिना हेलमेट पहने ले जाए तो बोलिए कि आप पहले हेलमेट पहनीएं है उसके बाद मैं आपके साथ आऊंगी , नहीं तो नहीं आउंगी, इस प्रकार से यातायात से संबंधित जानकारी देते हुए बताया गया। और भी जानकारी दी गई जैसे कि नशा नहीं करना है, नशा जीवन का नाश है नशा करने से मानसिक स्थिति आर्थिक की स्थिति और शरीर कमजोर होता है। और नशा पीकर गाड़ी नहीं चलना है। हमारे छत्तीसगढ़ की बात करो तो एक्सीडेंट ज्यादातर दो प्रकार से होती है।(1) नशा पीकर गाड़ी चलाना।( 2) बिना हेलमेट की गाड़ी चलाना इसीलिए अपने घर में आप लोग सतर्क करिए। नशा जीवन का नाश है। इस प्रकार से बच्चों को बाल दिवस के अवसर पर जागरूक किया गया।




