युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनील साहू एवं उनकी पूरी टीम ने की जोरा तालाब की साफ सफाई
यदि स्थानीय पार्षद ध्यान देकर समय में साफ सफाई करवाते तो ऐसी स्थिति नहीं बनती

AINS NEWS… नगर पालिका बोदरी के वार्ड क्रमांक 8 में वासु मंगलम के सामने स्थित जोरा तालाब आम जनों के निस्तारी का प्रमुख साधन होने के साथ साथ सिंधी समाज के लिए भी महत्व रखता है क्योंकि यहां सिंधी समाज का प्रमुख धार्मिक आयोजन चालीसा कार्यक्रम का समापन जोरा तालाब में ही होता है जिसमें लाल साईं को मानने वाले छत्तीसगढ़ एवं बाहर अन्य प्रदेश से हजारों की संख्या में सिंधी समाज के लोग आते हैं पर अभी जलकुंभी के कारण जोरा तालाब की हालत इतनी दयनीय है कि इंसान तो इंसान जानवरों को भी खतरा है


युवा कांग्रेस बिल्हा विधानसभा अध्यक्ष सुनील साहू जी को लाल साईं जी ने बताया कि 1 जनवरी को उनका कार्यक्रम है एवं 10 जनवरी को पूरे प्रदेश भर से लोग आयेंगे इसी को देखते हुए युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनील साहू एवं उनकी पूरी टीम सुनील मालघनी नगर पालिका बोदरी के cmo भारती साहू के सहयोग से तालाब की साफ सफाई में जुटे हुए हैं सुनील साहू ने मीडिया को बताया कि पिछले 6 महीने में ही तालाब में जलकुंभी का फैलाव विकराल रूप ले लिया यदि स्थानीय पार्षद ध्यान देकर समय में साफ सफाई करवाते तो ऐसी स्थिति नहीं बनती




