दुर्ग
पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
मोरध्वज साहू उर्फ़ मोनू समेत दीपक वर्मा और जय साहू गिरफ्तार

AINS NEWS… महिला से अभद्र व्यवहार व धमकी मामले में दुर्ग जिले के अमलेश्वर नगर पालिका के ग्राम अमलेश्वरडीह की महिला अनीता साहू की रिपोर्ट पर पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोरध्वज साहू उर्फ़ मोनू समेत दीपक वर्मा और जय साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

महिला अनीता साहू ने अपनी शिकायत में कहा था कि 7 जून को रात 11:00 बजे यह तीनों आरोपी उनके घर के सामने अपनी कार से आए और घर में घुसने की कोशिश करते हुए गंदी-गंदी गालियां दी और तो और मुझे और मेरे पति को जान से मारने की धमकी देने लगे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए जेल दाखिल किया है।





