RAIPUR

नगर निवेश विभाग ने मालवीय मार्ग, चिकनी मन्दिर, पेटी लाईन, बंजारी मन्दिर चौक से बैजनाथपारा, एवरग्रीन चौक से मजार चौक तक मार्गो को कब्जामुक्त कर यातायात को सुगम बनाया

ख्य मार्ग में कब्जोँ को हटाया गया एवं सड़क पर कब्जा करके रखे गए सामानों की जब्ती की गयी

AINS NEWS रायपुर… राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख बाजार क्षेत्र के मुख्य मार्गो को कब्जोँ से मुक्त करवाकर नागरिकों को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने जनहित में जनसुविधा को दृष्टिगत रखकर अभियान रायपुर जिला प्रशासन के मार्गनिर्देशन में रायपुर जिला प्रशासन एवं यातायात विभाग के सहयोग से नगर निगम रायपुर के नगर निवेश विभाग द्वारा आज भी निरन्तर जारी रहा.

रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह एवं नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान में आज नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव के निर्देश पर जोन नगर निवेश उपअभियंता श्री नवीन वर्मा एवं अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में आज निगम जोन 4 के क्षेत्र के तहत मालवीय मार्ग, चिकनी मन्दिर, पेटी लाईन, होकर बंजारी मन्दिर चौक से बैजनाथपारा, एवरग्रीन चौक होकर मजार चौक मुख्य मार्ग में कब्जोँ को हटाया गया एवं सड़क पर कब्जा करके रखे गए सामानों की जब्ती की गयी. अभियान सतत जारी रहेगा.

 

Related Articles

Back to top button