राजनीति

भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के प्रमुख कार्यक्रम “यंग इंडिया के बोल” का पोस्टर विमोचन

बीजेपी ने सिर्फ चुनावी झूठे वादों और सतही उपायों के सहारे इन समस्याओं को हल करने का प्रयास

AINS NEWS… भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) ने अपने प्रमुख कार्यक्रम “यंग इंडिया के बोल” के पाँचवे संस्करण “सीज़न 5” के तहत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्य रूप से भाग लिया और मीडिया से संवाद करते हुए “यंग इंडिया के बोल” का पोस्टर विमोचन किया।

इस अवसर पर दीपक बैज ने बेरोजगारी और मादक पदार्थों के व्यापार जैसे मुद्दों पर बात करते हुए कहा कि पिछले एक दशक में, मोदी सरकार के शासनकाल में बीजेपी ने 2 करोड़ नौकरियों का वादा किया था, लेकिन केवल 0.3% उम्मीदवारों को स्थायी सरकारी नौकरी मिली। बैज ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी ने सिर्फ चुनावी झूठे वादों और सतही उपायों के सहारे इन समस्याओं को हल करने का प्रयास किया है।

 

Related Articles

Back to top button