राष्ट्रीय
दिल्ली में भाजपा का घोषणा पत्र जारी, जेपी नड्डा ने कहा कि हमारा घोषणा पत्र संकल्प पत्र है
महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया संकल्प पत्र

AINS NEWS… दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया, घोषणा पत्र जारी करते हुए राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमारा घोषणा पत्र संकल्प पत्र है जिसे महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जिसमे

1. महिला समृद्धि योजना के तहत 2500 रुपए हर महीने महिलाओं को दिया जाएगा
2. एलपीली सिलेंडर पर 500 रुपए सब्सिडी
3. गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपए की मदद
4. होली दीपावली पर 1-1 सिलेंडर मुफ्त
5. आयुष्मान भारत योजना दिल्ली में लागू करेंगे
6. 5 लाख रुपए तक अतिरिक्त स्वास्थ्य बीमा
7. वरिष्ठ नागरिकों को 3000 पेंशन और
8. दिल्ली में अटल कैंटीन की शुरूआत की जायेगी




