ट्रक और मारूति वैन में आपस में भिड़न्त, 6 लोगों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल
दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रविवार की देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में मारुति वैन में सवार दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई

दिल्ली।। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रविवार की देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में मारुति वैन में सवार दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें सीएचसी बेहट से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। वैन को ट्रक ने सामने से टक्कर मारी है।

ये हादसा करीब रात 9 बजे कोतवाली बेहट क्षेत्र में गंदेवड़ के पास हुआ। मिर्जापुर गांव निवासी आदिल और उसके परिवार के लोग मारुति वैन में सहारनपुर गए थे। वहां एक अस्पताल में उनके परिवार की एक महिला की डिलीवरी हुई थी, जिससे मिलने के बाद वह लौट रहे थे। मीरगढ़ गांव से आगे गंदेवड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक ने मारुति वैन को टक्कर मार दी।
इस हादसे में आदिल (38 वर्षीय) पत्नी सलीम, सुल्ताना (35 वर्षीय) पत्नी फुरकान व फुरकाना (38 वर्षीय) रहमान गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें बेहट सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया है। उधर, ट्रक को उसका चालक घटना स्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया।




