RAIPUR
महाराष्ट्रीयन तेली समाज का रंगारंग वार्षिक स्नेह सम्मेलन हुआ, विधायक सुनील सोनी ने समाज के भवन के लिए दिए 10 लाख
इस मौके पर मुख्य अतिथियों द्वारा समाज के वरिष्ठ नागरिकों का शाल और श्रीफल से सम्मान किया गया




इस दौरान समाज के अध्यक्ष ने कुछ मांगों पर मुख्य अतिथि का ध्यान आकर्षित किया और समाज के नए भवन के लिए उचित मूल्य पर जमीन की मांग की साथ ही अश्विनी नगर स्थित भवन के लिए आर्थिक सहयोग मांगा, मुख्य अतिथि विधायक सुनील सोनी ने बड़ी ही सहजता के साथ समाज के अध्यक्ष की मांगों पर विचार करते हुए जमीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया और भवन के जीर्णोद्धार के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।





