विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सपरिवार किया पुण्य स्नान, फेसबुक पर फोटो की साझा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा महाकुंभ में की गई व्यवस्थाओं की तारीफ की

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह सह परिवार प्रयागराज पहुंचे, यहां उन्होंने पुण्य स्नान का लाभ उठाया और उसकी तस्वीर भी अपने फेसबुक वॉल पर पोस्ट की, साथ ही सुखद अनुभव की बातें लिखी। उन्होंने इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा महाकुंभ में की गई व्यवस्थाओं की तारीफ की।

गौरतलब है कि आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल के सदस्य विधायक और उनके परिजन प्रयागराज पहुंचे थे। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और उनका परिवार भी इस दौरान इस यात्रा में शामिल था, सभी ने प्रयागराज से लौटने के बाद अपनी सुखद यात्रा को बहुत ही सौभाग्यशाली क्षण बताया।
उन्होंने फेसबुक पर लिखा…
गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती।
नर्मदे सिन्धु कावेरि जलेऽस्मिन् सन्निधिं कुरु॥
त्रिवेणी के पावन संगम पर सपरिवार माँ गंगा, यमुना और सरस्वती का मंगल आशीष प्राप्त करना एक अलौकिक अनुभव रहा। आज तीर्थराज प्रयाग में अपने जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पूरे छत्तीसगढ़ को एकत्रित देखना अभूतपूर्व है।
प्रयागराज की पुण्य धरा पर “महाकुंभ” में आदरणीय श्री MYogiAdityanath जी ने तीर्थयात्रियों की सुगमता के लिए जो व्यवस्थाएं की हैं, वह हम सभी के लिए अनुकरणीय है।
।।हर हर गंगे।।




