मैं तो सुबह के वक्त घर में चाय पी रहा था तभी ये लोग आ गए, सर्च वारंट तक नहीं था – बघेल
नोट गिनने की मशीन लाने पर मेरी बहू ने कहा कि मैं बैंक में काम करती हूं मैं नोट हाथों से गिन लूंगी

AINS NEWS… बघेल ने कहा कि मैं तो सुबह के वक्त घर में चाय पी रहा था तभी ये लोग आ गए. हमने कहा कि हम आपका ही इंतजार कर रहे थे. बघेल ने कहा कि अधिकारियों के पास कोई सर्च वारंट तक नहीं था. पूर्व सीएम ने कहा कि उनको और कांग्रेस को बदनाम करने की साजिश ईडी के साथ मिलकर रची गई है. बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डिप्टी सीएम अरुण साव से ज्यादा विजय शर्मा की चल रही है. बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मेरे साथ खड़ी है.

ईडी की जब कार्रवाई चल रही थी तब एक पेन ड्राइव मेरे घर से मिला. पेन ड्राइव में मंतु राम और पुनीत गुप्ता का ओडियो रिकार्ड था. ऑडियो में करोड़ों के लेन देन की बातचीत थी. वो पेन ड्राइव ईडी लेकर गई है. ईडी की टीम को एक फाइल भी हाथ लगी है जो अभिषेक सिंह की थी. पहले तो फाइल देखकर ईडी की टीम खुश हो गई लेकिन जैसे ही पता चला कि अभिषेक सिंह की उसके हाथ पांव फूल गए. फाइल यहां पर छोड़कर चले गए. नोट गिनने की मशीन लाने पर मेरी बहू ने कहा कि मैं बैंक में काम करती हूं मैं नोट हाथों से गिन लूंगी.
जिस गाड़ी से नोट गिनने वाली मशीन को वापस भेजा जा रहा था उस गाड़ी को रोकने की कोशिश कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर बहस भी हुई. पुलिस ने किसी तरह से भीड़ को मौके से हटाया और नोट गिनने वाली मशीन जिस गाड़ी में रखी थी उसे वहां से रवाना किया. गाड़ी को रोकने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता गाड़ी के आगे जमीन पर लेट भी गए थे. कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता तो गाड़ी के बोनट पर चढ़कर प्रदर्शन भी करने लगे. बड़ी मुश्किल से पुलिस ने कार्यकर्ताओं को वहां से हटाया.




