राजनीति

कांग्रेस में छत्तीसगढ़ सहित 6 राज्यों में नए प्रभारियों की नियुक्ति, सुखदेव भगत छत्तीसगढ़ के नए प्रभारी

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी देते हुए असम का महासचिव प्रभारी बनाया गया

AINS NEWS… अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने संगठन में बड़े फेरबदल के तहत छत्तीसगढ़ सहित 6 राज्यों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की है। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा आज जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार झारखंड के वरिष्ठ नेता सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ का नया प्रभारी बनाया गया है।

श्री भगत, छत्तीसगढ़ के निवर्तमान प्रभारी की जगह लेंगे। पार्टी ने निवर्तमान प्रभारियों जितेन्द्र सिंह, रमेश चेन्निथला और मानिकम टैगोर के योगदान की सराहना भी की है।

इस नियुक्ति में छत्तीसगढ़ के लिए दो अहम बातें हैं। पहला, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी देते हुए असम का महासचिव प्रभारी बनाया गया है। दूसरा, सुखदेव भगत जैसे अनुभवी आदिवासी नेता को छत्तीसगढ़ का प्रभार दिया जाना, आगामी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भगत झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा की गई अन्य नियुक्तियों में रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है, जिनके पास कर्नाटक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। वहीं सचिन पायलट को पंजाब, डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद को महाराष्ट्र और पी.वी. मोहन को आंध्र प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है।  मुकुल वासनिक महासचिव के पद पर बने रहेंगे। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

 

Related Articles

Back to top button