RAIPUR

थाना उरला क्षेत्र अंतर्गत मेटल पार्क कन्हेरा श्मशान घाट के पास कुल छः गाय मृत अवस्था में पाए गए, उरला थाना द्वारा कार्यवाही

मृत छः गायों का पोस्टमार्टम किया गया है और परीक्षण हेतु एफएसएल भेजने बिसरा जप्त

AINS NEWS… थाना उरला क्षेत्र अंतर्गत मेटल पार्क कन्हेरा श्मशान घाट के पास कुल छः गाय मृत अवस्था में पाए गए मौके पर पुलिस द्वारा शव पंचनामा कार्यवाही की गई है।
पशु चिकित्सक द्वारा सभी मृत छः गायों का पोस्टमार्टम किया गया है और परीक्षण हेतु एफएसएल भेजने बिसरा जप्त किया गया है।

घटना स्थल के पास करीब 40-50 बोरी पशु आहार पड़ा हुआ था।पशु आहार के सैंपल जप्त किया गया है।
प्रथम दृष्टया पशु आहार को खाने से गायों की मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। उरला थाना द्वारा कार्यवाही की जा रही है।
नगर निगम बिरगांव के टीम की मदद से सभी मृत गायों को पोस्टमार्टम के बाद दफन किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button