अवैध रूप से पटाखों का भण्डारण कर बिक्री करने वाला कॉस्मेटिक दुकान का संचालक गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे से 70,000/- रूपये कीमत के विभिन्न पटाखे जप्त

AINS NEWS… सूचना प्राप्त हुई कि आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत बजरंग नगर स्थित ए टू जेड कॉस्मेटिक दुकान के संचालक द्वारा दुकान में अवैध रूप से विभिन्न प्रकार के पटाखों का भण्डारण कर बिक्री हेतु रखा गया है। सूचना को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) रॉबिन्सन गुरिया, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त आजाद चौक सुश्री मानसी नानाभाउ साकोरे (भा.पु.से.) द्वारा गंभीरता से लेते हुये थाना प्रभारी आजाद चौक निरीक्षक अर्चना धुरंधर को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी आजाद चौक के नेतृत्व में थाना आजाद चौक पुलिस तथा नगर निगम जोन क्रमांक 07 की संयुक्त टीम द्वारा उक्त दुकान में दबिश देकर रेड कार्यवाही की गई। दुकान में उपस्थित व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रूपेश ठाकुर बताया।

टीम द्वारा दुकान की तलाशी लेने पर वहां विभिन्न प्रकार के पटाखों का अवैध रूप से भण्डारण पाया गया। पटाखों के भण्डारण एवं बिक्री के संबंध में वैध लाइसेंस एवं दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहने पर आरोपी द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
आरोपी रूपेश ठाकुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें *विभिन्न प्रकार के पटाखा फुलझडी ,अनारदाना,चकरी,चुटफुट लाल दाना, ताज, तोता बत्ती पटाखा ,रस्सी पटाखा नाम गोली, लाल दाना का पटाखा,स्काई शांट पटाखा,एवं पटाखा फोडने के बंदुक कीमती 70,000 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 281/26 धारा 287 बीएनएस एवं विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(ख)(1)(क)* का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
*गिरफ्तार आरोपी – रूपेश ठाकुर पिता धनी राम ठाकुर उम्र 41 वर्ष निवासी बजरंग नगर थाना आजाद चौक रायपुर।*




