सिपाही ने खुद फरियादी बनकर थाने में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवेदन लिखकर न्याय की गुहार लगाई
पांच रसूखदारों के बेटो ने अंजोरा चौकी परिसर में घुसकर पुलिस के दो जवानों से मारपीट की

AINS NEWS… बुधवार की शाम पांच रसूखदारों के बेटो ने अंजोरा चौकी परिसर में घुसकर पुलिस के दो जवानों से मारपीट की है उनकी वर्दी भी फाड़ी, दोनों ने भाग कर अपनी जान बचाई। दोनों को गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी में सबसे चर्चित सटोरिए सतनाम का बेटा भी शामिल है। सतनाम के खिलाफ सट्टे के चार केस समेत पांच प्रकरण पहले से दर्ज है। आरोपियों में एक शोरूम संचालक का बेटा, ट्रांसपोर्ट एवं अस्पताल व्यवसाय से जुड़े एक व्यापारी का बेटा भी शामिल है। इस मामले के बाद सिपाही ने खुद फरियादी बनकर थाने में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवेदन लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। इधर आरोपियों के पैरेंट्स ने चौकी में मारपीट के आरोप लगाए हैं। मजिस्ट्रेट ने चौकी की सीसीटीवी कैमरे के फुटेज मांगे हैं।





