छत्तीसगढ़

प्रशासनिक फेरबदल… 41 आईएएस अफसरों का तबादला, दंतेवाड़ा, गरियाबंद, रायगढ़ और बिलासपुर समेत कई जिलों के कलेक्टर बदले गए

बिलासपुर के निवर्तमान कलेक्टर अवनीश कुमार शरण को गृह निर्माण मंडल का आयुक्त बनाया गया

AINS NEWS…. छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 41 आईएएस अफसरों का तबादला किया है। इस फेरबदल में कई जिलों के कलेक्टरों को बदला गया है, साथ ही कुछ अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। दंतेवाड़ा, गरियाबंद, रायगढ़ और बिलासपुर समेत कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, जिससे प्रशासनिक गलियारों में हलचल मच गई है।

जारी सूची के अनुसार, कुणाल दूदावत को दंतेवाड़ा जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है, जबकि मयंक चतुर्वेदी रायगढ़ जिले की कमान संभालेंगे। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की जिम्मेदारी संजय कन्नौजे को सौंपी गई है, वहीं कोंडागांव जिले के कलेक्टर के रूप में नूपुर राशि पन्ना को नियुक्त किया गया है। कुंदन कुमार मुंगेली जिले के नए कलेक्टर होंगे।

इसके अलावा, इंद्रजीत चंद्रावल को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का कलेक्टर बनाया गया है, जबकि संजय अग्रवाल बिलासपुर जिले की जिम्मेदारी संभालेंगे। दिव्या उमेश मिश्रा को बालोद जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। जन्मजय महोबे जांजगीर-चांपा जिले की कमान संभालेंगे, वहीं सर्वेश्वर भुरे राजनांदगांव जिले के कलेक्टर होंगे।

बिलासपुर के निवर्तमान कलेक्टर अवनीश कुमार शरण को गृह निर्माण मंडल का आयुक्त बनाया गया है। रायगढ़ के कलेक्टर कार्तिकेय गोयल को खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग का संचालक नियुक्त किया गया है। सारंगढ़ जिले के कलेक्टर धर्मेश साहू को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। गरियाबंद के कलेक्टर दीपक अग्रवाल अब खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के नियंत्रक होंगे।

 

Related Articles

Back to top button