आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले भारतीयों को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
पर्यटकों पर हुए इस वीभत्स हमले पर पूरा देश स्तब्ध है

AINS NEWS… बीते दिनों पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले भारतीयों को शहर कांग्रेस ने श्रद्धांजलि दी। राजीव गांधी चौक में कांग्रेस के नेताओं ने कैंडल जलाकर मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी एवं दो मिनट का मौन भी धारण किया,कांग्रेस नेताओं ने इस आतंकवादी हमले की एक स्वर में निंदा की साथ ही इस घटना मे मृतक के परिवार जनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की एवं इस कायराना हरकत को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कही।
प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी द्वय विजय जांगिड़,जारिता लेफ्तलॉन्ग ने कहा की जम्मू कश्मीर में पर्यटकों पर हुए इस वीभत्स हमले पर पूरा देश स्तब्ध है।कांग्रेस पार्टी इस कायराना हमले की निंदा करती है और मृतकों के प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करती है।पुरा देश चाहता है कि आतंकवाद का जड़ से सफाया हो।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर अमरजीत भगत कुलदीप जुनेजा गिरीश देवांगन छाया वर्मा महेंद्र छाबड़ा प्रमोद दुबे एजाज ढेबर मदन तालेड़ा सुरेश ठाकुर कन्हैया अग्रवाल दीपक मिश्रा विनोद तिवारी पंकज मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष नवीन चंद्राकर प्रशांत ठेगड़ी दीपा बग्गा अशोक ठाकुर देव कुमार साहू दिनेश ठाकुर राकेश धोत्रे सारिक रईस खान,पप्पू बंजारे कमलेश मिश्रा प्रभारी महामंत्री जी श्रीनिवास प्रवीण चंद्राकर अभिनय दुबे जगदीप कौशिक कामरान अंसारी पुष्पराज वेद मुन्ना मिश्रा संतोष बाघमार राज देवांगन अनिल रायचूरा प्रीति सोनी शब्बीर खान मुन्ना सोनकर मोहम्मद आसिफ आसू मोहम्मद फहीम सिद्दीकी दिलीप चौहान अमित शर्मा देवेंद्र यादव उत्तम साहू सुधा सरोज हजूरून बानो पदमा कहार करुणा कुर्रे केशव चंद्राकर राधेश्याम विभार राहुल तिवारी प्रकाश जगत नीलिमा सिंह उपस्थित थे।




