RAIPUR

पत्रकार नारायण शर्मा के खिलाफ झूठी शिकायत करने वाले अरविंद अवस्थी को एक करोड़ रुपए का मानहानि का नोटिस

माननीय न्यायालय ने दिनांक 25 सितम्बर 2024 को पत्रकार नारायण शर्मा को दोषमुक्त कर स्वतंत्र कर दिया

AINS NEWS रायपुर…  नारायण शर्मा के खिलाफ पुलिस अधिकारियों से मिलीभगत करके थाना कोतवाली रायपुर में झूठी शिकायत अरविंद अवस्थी के द्वारा की गई थी। उस झूठी शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली के तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक नवनीत पाटिल ने बिना जांच पड़ताल किये तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक मुकेश गुप्ता के साथ मिलीभगत करके झूठा अपराध दर्ज कराया गया था। अगर पुलिस महानिदेशक के निर्देश का का पालन तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक मुकेश गुप्ता और तत्कालीन थाना प्रभारी नवनीत पाटिल द्वारा सही तरीके से जांच की गई होती तो नारायण शर्मा पत्रकार के विरुद्ध अपराध ही दर्ज नहीं होता।

चूंकि नारायण शर्मा ने मिक्की मेहता मर्डर केस के बारे में रिपोर्ट छापी थी।उसी का बदला लेने के लिए तत्कालीन आई जी मुकेश गुप्ता ने अरविंद अवस्थी व तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक नवनीत पाटिल के साथ मिलीभगत करके पत्रकार नारायण शर्मा के विरुद्ध थाना कोतवाली रायपुर में दिनांक 9 जुलाई 2011 को अपराध क्रमांक 300/11भा. द. वि. की धारा 406,409,419,420,467,468,471,511 के तहत झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया।इस झूठे मुकदमे के कारण पत्रकार नारायण शर्मा को 43 दिन न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल रायपुर में रहना पड़ा। पुलिस का इतनी सारी झूठी धाराएं लगाने का उद्देश्य था पत्रकार नारायण शर्मा को 10 साल तक जेल में रखने की योजना थी।

लेकिन झूठ बोलने वाले झूठी मनगढ़ंत कहानी की शिकायत लिखाने वाले अरविंद अवस्थी और तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक नवनीत पाटिल व जाँच करने वाले अधिकारी माननीय न्यायालय में टिक नहीं पाई। माननीय न्यायालय ने दिनांक 25 सितम्बर 2024 को पत्रकार नारायण शर्मा को दोषमुक्त कर स्वतंत्र कर दिया। सच परेशान हो सकता है लेकिन परास्त नहीं हो सकता है। माननीय न्यायालय में सच की जीत हुई ।

पत्रकार नारायण शर्मा के अधिवक्ता राममूरत शुक्ला ने झूठी शिकायत करने वाले अरविंद अवस्थी के खिलाफ रुपये एक करोड़ का मानहानि का नोटिस भेजा है, जिसमें पंद्रह दिन के अंदर एक करोड़ रुपये पत्रकार नारायण शर्मा को देने व सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा गया है।अगर पंद्रह दिन के अंदर रकम अदा नहीं की गई तो अरविंद अवस्थी के विरुद्ध व साज़िश में शामिल पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध दाण्डिक प्रकरण दर्ज कराया जावेगा।

 

Related Articles

Back to top button