जोन 10 के अध्यक्ष को हटाने लामबंद हुए जोन के सभी पार्षद, तालाबंदी की दी चेतावनी
नगर पालिका निगम रायपुर में चुनी गई नई परिषद में अधिकांश पार्षद बीजेपी पार्टी से जुड़े हुए हैं

AINS NEWS… रायपुर नगर निगम में पिछले 15 दिनों से सियासी भूचाल मचा हुआ है। जोन 10 के सभी 6 भाजपा पार्षद एकजूट होकर भाजपा के ही पार्षद और जोन के अध्यक्ष सचिन मेघानी को हटाने के लिए लामबंद हो गए है। जोन 10 के सभी पार्षदों ने इसके लिए महापौर मीनल चौबे से 3 बार मुलाकात कर लिखित शिकायत दी है। वहीं भाजपा के जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर,सभापति सूर्यकांत राठौर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक को पक्ष देकर दो घंटे तक बैठक कर सचिन मेघानी को हटाने की मांग की है। महिला पार्षदों समेत सभी ने कहा की है, कि अगर सचिन मेघानी को जल्द हटाया नहीं जाता है तो वे नगर निगम जोन 10 में तालाबंदी कर घरने पर बैठ जाएंगे।

मेयर इन काउंसिल की बैठक के बाद प्रेसवार्ता में पक्षकारों ने महापौर मीनल चौबे से इस पत्र और शिकायत पर सवाल किया तो महापौर ने माना की बताया की पार्षदों ने शिकायत तो की है। इस पर अभी सभी पक्षों और वरिष्ठों से बातचीत कर ही कुछ कहना उचित होगा।




