छत्तीसगढ़

अब सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों को डेढ़ लाख रुपए तक की मुफ्त इलाज की पात्रता 

व्यवस्था दुर्घटना के दिन से 7 दिनों के भीतर की जानी होगी ताकि सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को तत्काल उचित उपचार मिल सके

AINS NEWS… सड़क सुरक्षा की अंतर्विभागीय लीड एजेंसी द्वारा राज्य के सभी कलेक्टर और एसपी को पत्र के माध्यम से जानकारी दी गई है कि 5 मई 2025 से राज्य में सड़क दुर्घटना के प्रति पीड़ित को अस्पतालों में डेढ़ लाख रुपए तक के इलाज की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। यह व्यवस्था दुर्घटना के दिन से 7 दिनों के भीतर की जानी होगी ताकि सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को तत्काल उचित उपचार मिल सके। गौरतलब है कि पिछले दिनों राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि देखी गई है इसीलिए पीड़ितों के उपचार के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है।

Related Articles

Back to top button